छत्तीसगढ़
Trending

दुष्कर्म पीड़िता की गला दबाकर मारने की कोशिश, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

रायपुर। टिकरापारा क्षेत्र में एक दुष्कर्म पीड़िता की हत्या की कोशिश की गई है। आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट कर उसका गला दबाकर हत्या की कोशिश की।
पुलिस के अनुसार दुष्कर्म पीड़िता युवती अपनी सहेली के साथ खाना खाकर रात करीब 11 बजे उसे छोड़ने जा रही थी। दोनों दोपहिया में थे। कृष्णा नगर रोड के पास पीछे से दोपहिया सवार निखिल अपने दोस्त संकल्प के साथ पहुंचा। निखिल ने पीड़िता की चलती दोपहिया को लात मारकर गिरा दिया। इससे पीड़िता और उसकी सहेली नीचे गिर गए। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए दुष्कर्म पीड़िता युवती से मारपीट करने लगे।
दुष्कर्म का केस वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगे। पीड़िता ने इससे इनकार किया, तो उसकी पिटाई करते हुए गला दबाना शुरू कर दिया। इस दौरान पीड़िता की सहेली ने उसका वीडियो बनाना शुरू किया, तो मोबाइल को तोड़ दिया। इस दौरान आसपास से गुजर रहे कुछ युवकों ने आरोपियों को रोका। इसके बाद आरोपी अपनी दोपहिया से फरार हो गए। इसकी शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button