मुंबई, भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आज कहा कि ‘शहजादे’ को अपना इतिहास ही मालूम नहीं है। डॉ यादव ने मुंबई में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि उन्हें इस बात को कहने में कोई गुरेज नहीं है कि अंग्रेज चले गए, लेकिन कांग्रेस छोड़ गए। कांग्रेस केवल आरोप लगाना जानती है। कांग्रेस का मूलतः जन्म ही अंग्रेजों द्वारा हुआ है। आज भी वह ‘फूट डालो राज करो’ की नीति के अंतर्गत अपनी सारी व्यवस्थाओं का संचालन करते हैं। वो भूल जाते हैं कि सरकार में रहते हुए उनकी सरकार द्वारा क्या हुआ। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से जैसे वो हैं, वैसे ही उनके साथ वाले हैं। ऐसे कई लोगों को जोड़कर वे ‘घमंडिया’ गठबंधन बनाकर देश में सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं। वह बातें भी ऐसी ऐसी कर रहे हैं, जैसे लगता है जनता उनकी बातों को नहीं जानती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल ‘शहजादे’ ने अमेठी में एक भाषण दिया और उस भाषण में बोला कि वे अपने पापा के साथ 42 साल पहले यहां आए तो देखा कि यहां सड़क नहीं थी, कोई भी विकास का काम नहीं हुआ था। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि 42 साल पहले आप आए तो ये भूल गए कि आपके दादा जी भी वहीं सांसद रहे, तो आप गलती किसकी बता रहे हो? स्वर्गीय फिरोज गांधी वहां से चुनाव लड़े थे, वे स्वर्गीय इंदिरा गांधी के कुछ लगते हैं कि नहीं। पूरा गांधी खानदान वहीं से चुनाव लड़ता रहा, लेकिन खुद को इतिहास नहीं मालूम। डॉ यादव ने कहा कि अब ये कहते हैं संविधान खतरे में है। संविधान में सर्वाधिक संशोधन कांग्रेस की सरकारों ने किए।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close - रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात3 weeks ago