छत्तीसगढ़
Trending

प्रदेश में अब चढ़ेगा तापमान, प्रदेश के सभी जिलों में बढ़ेगी गर्मी, रायपुर में 2 डिग्री बढ़ा तापमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन मौसम ड्राई (शुष्क) रहेगा। मौसम साफ रहने के कारण दिन का पारा चढ़ेगा, जिससे गर्मी बढ़ेगी। पिछले दिनों रायपुर समेत प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में आई नमी के कारण तापमान में गिरावट आई थी। रविवार से रायपुर संभाग में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं बाकी संभाग में रात का तापमान सामान्य रहा।
प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान राजनांदगांव सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री रिकॉर्ड किया। वहीं सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रिकॉर्ड किया।
आज मौसम साफ रहेगा। आसमान साफ रहने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इससे हल्की गर्मी महसूस होगी। रविवार को रायपुर में दिन का तापमान 32.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह नॉर्मल से 0.5 डिग्री अधिक है। वहीं रात में पारा 20.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह भी सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक है।
बिलासपुर समेत सभी जिलों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा। रविवार को यहां रात का पारा 19 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा था। वहीं दिन का पारा 32.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 0.6 डिग्री अधिक रहा।
प्रदेश में रविवार को राजनांदगांव जिले में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा। वहीं बालोद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button