छत्तीसगढ़मध्य प्रदेश
Trending

कांग्रेस बोली- हमारे नेताओं को उठवाया जा रहा; बीजेपी का दावा- हर जिले में हमारे अध्यक्ष

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रविवार देर शाम त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का तीसरा और अंतिम चरण खत्म हुआ। करीब 77.54 प्रतिशत वोटिंग हुई। सोमवार की सुबह कांग्रेस ने दावा किया भाजपा हमारे नेताओं को उठवाने का काम करने जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद ने कहा कि इसके लिए कलेक्टर SP और जिलों में SDOP को निर्देश दिए जा चुके हैं।
दूसरी तरफ भाजपा ने तीसरे चरण की वोटिंग के बाद पूरे प्रदेश में भाजपा की जीत का दावा किया है। पंचायत चुनावों के संयोजक सौरभ सिंह ने कहा है कि हमें बहुमत मिला है। हर जिले में हमारे ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जिला पंचायतों में होंगे।
सौरभ सिंह ने दावा किया कि तीसरे चरण में 147 से सीटों में वोटिंग हुई थी, जिसमें 143 सीटों की जानकारी भाजपा के पास आई है। इसमें 103 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जिला पंचायत के सदस्य चुनकर आए हैं। लगभग सभी जिला पंचायत क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनेंगे। अभी तक करीब 100 जनपद पंचायत की जानकारी आई है उसमें से 90 जनपद पंचायत क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button