छत्तीसगढ़

कांग्रेस बोली- रमन कार्यकाल में करीना, सलमान पर करोड़ों लुटाए, भूपेश सरकार राम नाम पर खर्च कर रही

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले राम नाम पर फिर एक बार सियासत शुरू हो गई है। पूर्व मंत्री और बीजेपी के विधायक अजय चंद्राकर ने बाकायदा एक वीडियो जारी करके राम नाम के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर सियासी तीर छोड़े हैं जबकि कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुए कहा है कि रमन कार्यकाल में करीना कपूर और सलमान खान पर करोड़ों लुटाए गए, जबकि भूपेश सरकार राम नाम पर खर्च कर रही है।

अजय चंद्राकर ने सरकार पर राम का नाम लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राम वन गमन पर्यटन परिपथ के विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में 4 करोड़ 69 लाख से ज्यादा खर्च किया गया। देश में पहली बार किसी आयोजन के लिए इतना खर्च किया गया होगा। कांग्रेस राम के नाम पर भ्रष्टाचार कर रही है। उनकी माने तो भ्रष्टाचार करने वालों को एक दिन जेल जाना ही पड़ेगा।

बीजेपी राम विरोधी – कांग्रेस
चंद्राकर के आरोपों पर प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि 15 साल भाजपा की सरकार के दौरान राम वन गमन पथ का ध्यान नहीं दिया गया। माता कौशल्या के मंदिर का जीर्णोद्धार भी नहीं किया गया। सलमान खान और करीना कपूर के पीछे करोड़ों रुपए लौटाने वाले भाजपा के लोग भगवान राम के लिए खर्च की गई राशि पर घोटाले का आरोप लगा रहे हैं, ये दुर्भाग्य जनक है।

चंद्राकर का ये बयान भारतीय जनता पार्टी के राम विरोधी होने का प्रमाण भी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार राम नाम पर खर्च कर रही है, राम काज कर रही है, राम का गुणगान कर रही है तो भाजपाइयों को गड़बड़ियां दिख हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि 15 साल में भाजपा की सरकार ने खाली भ्रष्टाचार ही तो किया है। सत्ता जाने के बाद भी कमीशनखोरी की गंदगी इनके दिमाग में बैठी है। इसलिए इन्हें अब राम नाम पर हुए खर्च में भी घोटाला दिख रहा है। आखिर भाजपा को राम नाम से राम नाम के गुणगान से इतनी नफरत क्यों है? बीजेपी के नेता भगवान राम के नाम से चंदा लेते हैं, वोट लेते हैं लेकिन राम काज नहीं करते हैं। ना ही उनके बताए मार्ग में चलते हैं।

50 फीसदी राम वन गमन पथ का काम पूरा
चुनावी साल में राम वन गमन पथ का काम जोरो पर है। राम वन गमन पथ उन जगहों से होकर गुजर रही है, जहां भगवान राम के पैर पड़े हैं। यह देश के कई जिलों से होकर गुजरा है। राम वन गमन पथ की लंबाई 2260 किमी है। छत्तीसगढ़ से राम वन गमन पथ का अधिकांश हिस्सा गुजर रहा है। इसमें कोरिया से लेकर सुकमा तक का हिस्सा है। 50 फीसदी के करीब छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पथ का काम पूरा हो गया है।

छत्तीसगढ़ में भगवान राम का ननिहाल है। ऐसे में सरकार उन सभी जगहों को संवारने में जुटी है, जहां से राम वन गमन पथ गुजर रही है। राज्य में कुछ दिनों बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राम को लेकर दोनों ही राजनीतिक पार्टियां आमने-सामने हैं। कभी सॉफ्ट हिंदुत्व तो कभी भ्रष्टाचार करने का आरोप देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button