छत्तीसगढ़

स्पा सेंटर्स में सेक्स रैकेट, 13 लड़कियां पकड़ी गईं

रायपुर। पुलिस ने शहर के दो स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एक थर्ड जेंडर इसे ऑपरेट कर रही थी। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को इसके मोबाइल से कई सेक्स वर्कर्स की तस्वीरें और जानकारी मिली हैं। ग्राहकों की मिली जानकारी पर कुछ युवकों को भी पकड़ा गया है। शनिवार रात इन्हें गिरफ्तार किया गया है। पिछले कुछ दिनों से पुलिस को ब्लू मून स्पा सेंटर और द माइंड वैलनेस स्पा सेंटर के बारे में इनपुट मिल रहा था कि स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार का धंधा चला रहे हैं। महिला पुलिस की स्पेशल यूनिट, सिविल लाइन थाने की टीम और एंटी क्राइम सायबर यूनिट, महिला रक्षा टीम ने मिलकर इस छापेमारी को अंजाम दिया।

सबसे पहले टीम शंकर नगर स्थित द माइंड वैलनेस स्पा सेंटर में पहुंची। यहां मैनेजर आशियाना यादव मिली। थर्ड जेंडर आशियाना यहां सेक्स रैकेट चला रही थी। पुलिस ने दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं जिनमें सेक्स रैकेट से जुड़े सबूत मिले हैं। स्पा सेंटर का संचालक पिंटू जायसवाल फिलहाल फरार है। पुलिस ने आशियाना को गिरफ्तार किया है। यहां कुछ लड़कियां भी मिली जिन्हें पुलिस अपने साथ थाने ले आई।

दूसरी छापामार कार्रवाई ब्लूमून नाम के स्पा सेंटर में हुई। जिस मकान में सपा चल रहा था उसके मकान मालिक की भी इसमें गहरी भूमिका है। मकान मालिक अशोक बारत और मैनेजर आकाश साहू, सहायक मैनेजर विवेक साहू को पकड़ा गया है। इनके पास से तीन मोबाइल मिले हैं। ब्लू मून स्पा सेंटर का संचालक फरार बताया जा रहा है।

13 लड़कियों से पुलिस कर रही पूछताछ
दोनों सेंटर्स में अवैध गतिविधियों में शामिल 13 लड़कियां पुलिस को मिली। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से मिले मोबाइल जब चेक किए गए तो इनमें देह व्यापार संचालित करने के सबूत मिले। यह लड़कियों की तस्वीरें लोगों को भेजकर इस धंधे में डील किया करते थे।

मोबाइल फोन में कई ऐसे ग्रुप भी मिले हैं जिसमें पूरे भारत में देह व्यापार से संबंधित आरोपियों के चैट मिले हैं। इनमें से कुछ बंगाल की लड़कियां शामिल है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में गिरफ्तार काश साहू, विवेक साहू, अशोक बारत और आशियाना यादच, राकेश महानंद के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button