दत्तक केंद्र में बच्चों की पिटाई मामला, होगी FIR
रायपुर जिले के शिवनगर स्थित दत्तक ग्रहण केंद्र में बच्चियों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने संज्ञान में लिया है। डीएम प्रियंका शुक्ला ने मारपीट करने वाली मैनेजर सीमा द्विवेदी के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए है।
कलेक्टर ने कहा है जांच प्रतिवेदन मिलते ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले की जांच करने रविवार को ही महिला बाल विकास संचालनालय रायपुर के अधिकारी कांकेर पहुंचे थे। अधिकारियों ने संस्था का औचक निरीक्षण किया। जांच प्रतिवेदन आज कलेक्टर कांकेर को सौंपा जाएगा।
वहीं कांकेर कलेक्टर कांकेर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने इस मामले में आरोपी के विरुद्ध एफआईआर के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि जांच प्रतिवेदन मिलते ही आरोपी के विरूद्ध विधि सम्मत सख्त कार्रवाई की जाऐगी।
इधर भाजपा के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा, वो एक एनजीओ की अधिकारी है, जो नौकरी के नाम पर मस्ती कर रही। सरकार के पास हिम्मत हैं तो उस महिला के ऊपर एफआईआर करवाएं और उस एनजीओ को ब्लैक लिस्टेड करवाएं।
चंद्राकर ने कहा वो एनजीओ बच्चों का आश्रय गृह नहीं बल्कि प्रताड़ना गृह हैं। प्रोग्राम मैनेजर का ब्वॉयफ्रेंड भी वहां आता था। इस मामले में पाक्सो एक्ट भी लगाया जाए।
इस मामले में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा, ये घटना समाचार में देखकर दुख हुआ। बच्चों के साथ मारपीट की घटना निंदनीय है। इस मामले में कलेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। आने वाले समय में ऐसी घटनाएं ना हो, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा।